रेवांचल टाईम्स: थाना हनुमानताल में आज दिनॉक 10-12-21 को लगभग 11 बजे विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो लडके हनुमानताल तालाब के किनारे बडे जैन मंदिर के पास पिस्टल एवं चाकू लिये कोई अपराध करने की नीयत से खड़े है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ 2 लडके संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, एक लडका अपने हाथ में पिस्टल लिये था जिसके हाथ से पिस्टल लेकर नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकित मराठा उम्र 27 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल बताया, चैक करने पर पिस्टल में 4 कारतूस लोड होना पाये गये, दूसरे ने पूछताछ पर अपना नाम अभिलाष मराठा (वानखेडे) उम्र 30 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर जेब मे एक बटनदार, धारदार चायना चाकू रखे मिला , देशी पिस्टल एवं 4 कारतूस तथा 1 धारदार चायना चाकू जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त पिस्टल, कारतूस एवं चायना चाकू कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका - अवेैध शस्त्र के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी, चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, प्रधान आरक्षक अरूण दुबे, शारदा मिश्रा, जितेन्द्र यादव, सुधीर सिंह, महेन्द्र शुक्ला, अजय डबराल, आरक्षक रामजी पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।ं
No comments:
Post a Comment